Bikaner : पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम……


वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण माैसम ने करवट बदली है। रविवार दिन भर बादल छाए रहे। शाम से बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ। पूरी रात टिप-टिप हाेती रही और सोमवार सुबह 8 बजे तक 4.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

मंगलवार से आसमान साफ रहेगा। पारा गिरेगा और काेहरा छाने की संभावना है। सही मायने में ये सीजन की पहली मावठ है। इससे फसलाें काे खासा फायदा हाेगा। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई। 4.2 एमएम बारिश हुई लेकिन टिप-टिप गिरी बूंदाें काे जमीन साेख गई जिससे फसलाें काे ज्यादा फायदा हाेगा। रातभर बादल छाए रहे इस कारण रात का तापमान ताे बढ़कर 15.5 डिग्री रिकार्ड किया गया लेकिन दिन में धूप ना खिलने से तापमान गिरता गया।

माैसम विभाग के आंकलन के तहत बुधवार से बारिश बंद हाे जाएगी लेकिन अब तापमान कम हाेना शुरू हाेगा। बारिश हाेने और बादल छाए रहने के कारण अब काेहरा छाने की संभावना ज्यादा है। कोहरा छाने और धूप कम खिलने के कारण आने वाले दिनों में सर्दी कम होने के आसार बढ़ गए। वैसे भी कार्तिक पूर्णिमा के बाद बीकानेर में सर्दी बढ़ती है। कपिल मुनि सरोवर में स्नान होने के कारण सरोवर का पानी हिलता है और तभी से बीकानेर में सर्दी पांव पसारती है। मंगलवार से इसके आसार बढ़ते नजर आ रहे हैं। कायदे से बीकानेर में इन दिनाें न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब हाेना चाहिए जाे अभी तक इस सीजन में इतना कम नहीं हुआ। अब अगर पारा गिरता है ताे ठिठुरन भरी सर्दी का दाैर शुरू हाे जाएगा। बीकानेर में असली सर्दी दिंसबर और जनवरी में ही हाेती है। 26 जनवरी के बाद हालात अचानक बदलने लगते हैं। इसलिए 25 दिसंबर से मकर संक्रांति तक कड़ाके की सर्दी पड़ती है। सर्दी इसलिए और बढ़ने की संभावना है क्याेंकि नागाैर समेत आसपास के जिलाें में ओलावृष्टि हुई है इसलिए हवाओं के साथ ठंडक यहां भी पहुंच सकती है।


CATEGORIES
Share This