हॉस्टल में 2 नाबालिगों का झगड़े में एक की मौत


सीकर के एक हॉस्टल में रहने वाले 2 नाबालिग छात्रों के बीच हुए झगड़े में एक छात्र की मौत हो गई l मृतक छात्र 12वीं में पढ़ता था और हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला था l उद्योग नगर थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि बुधवार शाम को सूचना मिली थी सीकर में राधाकिशनपुरा की गली नम्बर 11 में स्थित अंगद बॉयज हॉस्टल में दो नाबालिग छात्रों में आपसी झग़डा हो गया है। जिसमें एक छात्र को सिर में गंभीर चोट लगी है l नाबालिग छात्र को श्री कल्याण राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया l आज सुबह छात्र के इलाज के दौरान मौत हो गई l मृतक छात्र मोहित यादव (17) है l मृतक हरियाणा के रेवाड़ी जिले का रहने वाला था और वह दयाल शिक्षण संस्थान में क्लास 12वीं में पढ़ता थाl


CATEGORIES
Share This