Bikaner भगवान जम्भेश्वर द्वारा बताए गए 29 नियमों का पालन करें….


दो कालूवाला खाजूवाला के चक 2 कालूवाला में श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान का जागरण सोमवार रात को हुआ। जागरण में गुरु जम्भेश्वर भगवान की शखी आरती का गायन स्वामी कृपाचार्य महाराज एवं स्वामी विधानाचार्य के मुखारविंद से किया गया।

जागरण में स्वामी कृपाचार्य महाराज ने भगवान जंभेश्वर द्वारा बताए गए 29 नियमों की व्याख्या करते हुए मानव कल्याण की बात कही।गुरु जम्भेश्वर भगवान के बताये मार्ग पर चलकर लोग अपना जीवन सफल बना सकते हैं। मानव जीवन अनमोल है, इसे हमें व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। मंगलवार को भगवान गुरु जम्भेश्वर का 120 शब्दों का जाप कर हवन किया गया। जागरण एवं हवन का आयोजन स्व. हंसराज गोदारा की 10वीं पुण्य तिथि पर किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा सदस्य प्रहलाद राय गोदारा, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा सदस्य रामधन बिश्नोई, पूर्व क्षेत्रीय वन अधिकारी हनुमान गोदारा, महावीर धतरवाल, बनवारी लाल सियाग, पृथ्वीराज टाडा, मनोहर लाल सहारण, भूपराम गोदारा, जगदीश गोदारा, शिवदत्त. सीगड़, कृष्ण लाल खिलेरी, ओमप्रकाश ज्याणी, संजयपाल भादू, रामस्वरूप पंवार, सुनील सहारण, जवाहर लाल डूडी आदि मौजूद थे। सोमदत्त गोदारा व अमर सिंह गोदारा ने आभार जताया।

पुलिस ने पिकअप गाड़ी पर लगे मोडिफाई डीजे को जब्त किया

खाजूवाला| पुलिस ने एक मोडिफाई डीजे को पिकअप गाड़ी सहित जब्त किया है। एसएचओ रामप्रताप वर्मा ने बताया कि खाजूवाला कस्बे में बिना लाइसेंस व परमिशन के तेज आवाज में एक पिकअप गाड़ी पर लगाया गया मोडिफाई डीजे बजाया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और परमिशन की जानकारी ली। मोडिफाई डीजे पर वैसे भी पाबंदी हैं और देर रात तक बजाने की किसी प्रकार से कोई छूट नहीं हैं। इसलिए खाजूवाला पुलिस ने निर्वाचन विभाग में लगी टीम की इतला पर सुनील कुमार पुत्र भादर राम जाट निवासी रणजीतपुरा पीएस बज्जू के खिलाफ बिना लाइसेंस व परमिशन के कब्जे से मोडिफाई डीजे पिकअप गाड़ी सहित जब्त कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने डीजे जब्त कर पिकअप गाड़ी सहित थाना परिसर में खड़ा करवाया है।


CATEGORIES
Share This