RBSC 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आज










सीकर जिले के हजारों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म होगा l राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आज दोपहर सवा तीन बजे घोषित करेगा। बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में इसकी घोषणा करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी के साथ प्रदेशभर के सात लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

