Bikaner :फ्लैश मॉब के जरिए दिया गया शत प्रतिशत …….


 Bikaner :मतदान जागरूकता के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की की श्रृखला में BikanerPolice और स्वीप प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में को फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया.

Police अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के मार्गदर्शन और निर्देशन में आयोजित इस गतिविधि में भीड़ भाड़ वाले इलाकों से गुजरने वाले लोगों को फ्लैश मॉब के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक होते हुए 25 नवंबर को अपना वोट प्रयोग करने का संदेश दिया गया.

महात्मा गांधी मार्ग पर तथा जूनागढ़ के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में Bikanerके प्रसिद्ध कलाकार वसीम खान और उनकी टीम द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई. इस अवसर इस प्रस्तुति में पारम्परिक नृत्य,गीत और नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया.

संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया,जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल, Police अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित Police और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में यह फ्लैश मॉब लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी.

संभागीय आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में एक-एक मत महत्वपूर्ण है. आम मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझें और स्वयं के मत का प्रयोग करते हुए अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि इस फ़्लैश मॉब का आयोजन इसी संदेश के लिए किया गया.

Police अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने मतदान करने की शपथ दिलाई. उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को भी इसी श्रृंखला में आमजन की जागरूकता के उद्देश्य से फ्लैश मॉब आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम में स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी व सीईओ जिला परिषद नित्या के ने भी मतदान की अपील की.


CATEGORIES
Share This