Bikaner : भूखंड को लेकर आपस में भिड़ेे कांग्रेस नेता के परिवारिक सदस्य…..


झगड़े में चार जने घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया।हालांकि गंभीर चोटें नहीं लगी होने से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में शिव शक्ति नगर निवासी रोहित पुत्र विष्णुदत्त गहलोत ने कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत समेत छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

भूखण्ड के विवाद को लेकर कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के परिवार के दो पक्षों के बीच गुरुवार को झगड़ा हो गया। झगड़े में चार जने घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया।हालांकि गंभीर चोटें नहीं लगी होने से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में शिव शक्ति नगर निवासी रोहित पुत्र विष्णुदत्त गहलोत ने कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत समेत छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, इस परिवार में भूखण्ड को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार की दोपहर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट में गोपाल गहलोत के बड़े भाई विष्णु गहलोत के सिर पर चोट लगी। पुष्पा देवी गहलोत, रोहित गहलोत और चालक अमित के भी चोट आई है। घटना का वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में फावड़ा लेकर दूसरे की तरफ दौड़ते हुए नजर आ रहा है। एक व्यक्ति इस दौरान महिला से मारपीट करता भी दिख रहा है ।

घटना की सूचना पर मुक्ता प्रसाद नगर थाना प्रभारी सुरेश कस्वां जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन शांत नहीं हुए। इस पर पुलिस ने गोपाल गहलोत व रोहित गहलोत को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद कराया है।

रोहित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में माणक दहलोत, किशन गहलोत, बंशी गहलोत, सुखदेव गहलोत, नीरज गहलोत, गोपाल गहलोत पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर अनाधिकृत रूप से घर में प्रवेश कर माता-पिता व उस पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने उनकी मां के साथ मारपीट की तथा सोने की चेन तोड़ कर ले गए।


CATEGORIES
Share This