नोखा पुलिस की कार्रवाई:बिना लाईसेंस वाले पटाखें किए जब्त…….


पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए है। थानाधिकारी आलोक सिंह ने महावीर चौक में कार्रवाई करते हुए पटाखे जब्त किए है।

थानाधिकारी ने बताया कि दीपावली त्योहार के मध्य नजर रखते हुए अवैध पटाखे व जुआ सट्‌टे की कार्रवाई करने के लिए नोखा में टीमें गठित की गई है। इस दौरान महावीर चौक में सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से बिना किसी लाईसेंस परमिशन के पटाखों का भंडारण कर अपने कब्जा में रखना व बेचना पाए जाने पर ज्वलनशील विस्फोटक पटाखे जब्त किए है। पटाखों को जब्त कर थाने लाया गया और विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। फिलहाल पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


CATEGORIES
Share This