10 नवंबर को मिनी फायर ब्रिगेड स्टेशन का उद्घाटन होगा….


बीकानेर मटका गली मोड़, कस्टम पॉइंट, सांखला रेलवे क्रॉसिंग पर सावधान इंडिया 077 मिनी फायर ब्रिगेड स्टेशन का शुभारंभ 10 नवंबर को शाम पांच बजे होगा। सावधान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह भदौरिया ने सोमवार को बताया कि स्टेशन का उद्घाटन जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा भाजपा नेता अनिल पाहूजा, कुणाल कोचर, सैय्यद अख्तर अली एवं सुनील बांठिया करेंगे।

इसी की तैयारियों को लेकर कोटगेट थाना कार्यालय में सोमवार को बैनर का विमोचन सीओ सिटी हिमांशु शर्मा और कोटगेट थाना प्रभारी बृजभूषण अग्रवाल ने किया। इस स्टेशन द्वारा भदौरिया ने बताया कि 10 नवंबर से 12 नवंबर तक तीन दिन लगातार दिन रात सेवा दी जाएगी। विमोचन अवसर पर बजरंग सोनी, सलीम भाटी, एनडी कादरी, प्रेम मामनानी, क्रांति सोनी, अनिश बागवान, श्याम मोदी आदि कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी सेवाएं दी जाएगी।

बसीटा धोबी (रजक) समाज सेवा संस्था की खेलकूद कार्यकारिणी की ओर से आयोजित क्रिक्रेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। संचालक संजय खरखोदिया ने बताया ​िक फाइनल मैच के मुख्य अतिथि प्रो. उमा राठौड़, गोपाल बणिया, रघुवीर भाटी, ओम प्रकाश पंवार, कैलाश खरखोदिया, मदन लाल खरखोदिया, नरेंद्र देवड़ा, आनंद बारिया, अशोक बारिया रहे। आयोजन समिति के त्रिलोक राठौड़ ने बताया कि फाइनल मैच बिग बॉस इलेवन बनाम हेमू इलेवन के बीच खेला हुआ। बिग बॉस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 का लक्ष्य दिया। हेमू इलेवन की टीम 90 रन ही बना सकी। बिग बॉस ने मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। रवि भाटी ने बताया की फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच उत्तम रजवानिया, प्लेयर ऑफ ऑफ द टूर्नामेंट यश सांखला रहे और बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट यश सांखला रहे।


CATEGORIES
Share This