Bikaner : भाजपा ने बदला कोलायत में प्रत्याशी……


अब कोलायत में कांग्रेस प्रत्याशी भंवरसिंह भाटी का मुकाबला भाजपा के युवा और नए चेहरे अंशुमान सिंह भाटी से रहने वाला है। वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी ने पार्टी पर इसके लिए दबाव बना रखा था, जो आखिर काम कर गया।

कोलायत सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी ने पार्टी पर इसके लिए दबाव बना रखा था, जो आखिर काम कर गया। पहले भाटी की पुत्रवधु पूनम कंवर को प्रत्याशी बनाया था। अब टिकट बदलकर पौत्र अंशुमान सिंह भाटी को दे दिया है।

विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की ओर से रविवार को पांचवी सूची जारी कर दी गई है। इसमें 15 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। देवीसिंह भाटी ने एक दिन पहले ही पूनम कंवर के साथ खुद का पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया था। इसक बाद भाजपा की प्रदेश से लेकर केन्द्रीय कमेटी तक में हलचल मच गई।

सूत्रों के मुताबिक भाटी से सम्पर्क कर पार्टी ने टिकट में यह बदलाव का निर्णय किया है। अब कोलायत में कांग्रेस प्रत्याशी भंवरसिंह भाटी का मुकाबला भाजपा के युवा और नए चेहरे अंशुमान सिंह भाटी से रहने वाला है।

कोलायत में देवीसिंह भाटी पांच दशक से राजनीति कर रहे है। पिछला चुनाव उनकी पुत्रवधु पूनम कंवर ने भाजपा की टिकट पर लड़ा। कांग्रेस के भंवरसिंह भाटी ने उन्हें हरा दिया। अब फिर पार्टी ने पूनम कंवर को टिकट दिया लेकिन देवीसिंह भाटी खुद या पौते को चुनाव लड़ाना चाहते थे। ऐसे में पार्टी ने बेमन से चुनाव में उतरे भाटी की मान ली और उनके पौते को टिकट दे दिया। कांग्रेस के भंवरसिंह भाटी लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे है। अब उनकी हैटि्रक रोकने के लिए युवा अंशुमान पर दाव खेला गया है।


CATEGORIES
Share This