Bikaner :फड़बाजार में युवक बाइक पर रखा रुपयों से भरा बैग ले गया ..










बीकानेर. कोटगेट थाना इलाके में दो दिन पहले फड़बाजार में बाइक पर रखा रुपयों से भरा बैग युवक लेकर भाग गया। पीडि़त धोबी तलाई निवासी जाकिर हुसैन पुत्र गफ्फार हुसैर ने अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में परिवाद दिया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि 31 अक्टूबर की शाम को करीब साढ़े सात आठ बजे वज फड़बाजार में सामान लेने के लिए गया था। वहां खिमाणी पापड़ स्टोर से सामान लेने के लिए रुका। बाइक को दुकान के आगे खड़ी की। बाइक के हैंडल में बैग टांगा था। बैग में जरूरी कागजात, कोर्ट संबंधी कागजात, बैंक ऑफ बड़ौदा की डायरी, आधार कार्ड एवं 60 हजार रुपए नकदी थे। वह बैग एक युवक लेकर भाग गया। पीडि़त ने बताया कि उसे शक है कि उस दरम्यान वहां खड़े युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने वहां लगे सीसीटवी भी चेक किए, लेकिन उसका पता नहीं चला।
जामसर थाना इलाके में एक ढाणी में रखे नकदी रुपए कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। इस संदर्भ में पीड़ित देराजसर हालपता मोलानिया रोही निवासी हेतराम मेघवाल ने जामसर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार उसने रिपोर्ट में बताया कि 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच ढाणी में रखी संदूक से कोई अज्ञात व्यक्ति 55 हजार रुपए चोरी कर ले गया। 22 अक्टूबर को जरूरत पड़ने पर संदूक संभाला, तो रुपए गायब थे।

