नोखा रेलवे स्टेशन पर 29 लाख की ज्वेलरी और तीन लाख की नकदी पकड़ी…..


विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस व आरपीएफ द्वारा लगातार जांच की जा रही है। गुरुवार को नोखा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की गई। आरपीएफ टीम के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप फिड़ोदा ने बताया कि नोखा में कार्रवाई करते हुए 29 लाख 24 हजार कीमत के 1044 ग्राम सोने के गहने और 3 लाख 10 हजार रुपए की नकदी पकड़ी है।

उत्तर पश्चिम रेलवे आरपीएफ के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा एवं जोधपुर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीना के निर्देशन में गठित आरपीएफ टीम तथा निरीक्षक मेड़ता रोड़ मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार एवं सहायक उप निरीक्षक प्रदीप फिड़ोदा ने कार्रवाई की। सवारी गाड़ी संख्या 22737 में चेकिंग के दौरान नोखा स्टेशन पर उतरे एक यात्री तेलंगाना के सिकंदराबाद हाल बेरासर निवासी मनोज कुमार सोनी से जेवराती सोना 1044 ग्राम कीमत करीब 29,24035 रुपए और 3.10 लाख रुपए नकदी बरामद की गई। जिन्हें अग्रिम कार्यवाही के लिए बीकानेर के रेलवे पुलिस को सुपुर्द किया गया।


CATEGORIES
Share This