मां, बेटी और दोहिते की डिग्गी में डूबने से मौत…..










बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक महिला ने अपने दो साल के दोहिते के साथ देर रात पानी की डिग्गी में छलांग लगा दी। दोनों को बचाने के लिए बेटी भी डिग्गी में कूद पड़ी, तीनों की डूबने से मौत हो गई।
तीनों के शव बुधवार सुबह डिग्गी में मिले। सुबह परिजन और गांव के लोगों ने शवों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवो को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए। शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिया गया। धीरदेसर चोटियान गांव के गौरीशंकर जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी मां परमादेवी जाट पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। ननिहाल आए हुए दो साल के भांजे विशाल को लेकर देर रात डिग्गी में छलांग लगा दी। बच्चे के रोने की आवाज आई तो बच्चे की मां और मेरी बहन राजूदेवी भी पीछे दौड़ी।
तब तक मां अपने दोहिते के साथ कूद चुकी थी। राजू देवी ने भी दोनों को बचाने के लिए डिग्गी में छलांग लगा दी। डूबने से तीनों की मौत हो गई। तीनों के शव सुबह डिग्गी में मिले। राजूदेवी (22) पुत्री नानूराम, परमादेवी ( 45) पत्नी नानूराम तथा राजूदेवी का दो साल के पुत्र विशाल के शव श्रीडूंगरगढ़ की मोर्चरी में रखवाए गए। शाम को पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्ट्या ये सुसाइड का मामला है। मर्ग दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी।
तीन आरोपियों पर केस:गैंगरेप किया
कुछ युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में कहा कि उसकी पुत्री तीन दिन से परेशान थी। पवनपुरी निवासी करण झांब उर्फ हैंसी व मोहित अरोड़ा ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। लगातार ब्लैकमेल किए जाने से परेशान पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता ने सुसाइड नोट में तीन आरोपियों के नाम लिखे हैं। आत्महत्या से पहले पीड़िता ने अपनी छोटी बहन को पूरे मामले की जानकारी दी थी। छोटी बहन ने मंगलवार को खाजूवाला में अपने पिता को फोन कर बीकानेर बुलाया। उसके बाद करीब एक बजे पिता को फोन कर पीड़ित युवती के आत्महत्या करने की जानकारी दी। सदर पुलिस थाने के एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। युवती के शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था। बुधवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच एसआईयूसीएडब्ल्यू सीओ विक्की नागपाल को सौंपी गई है।

