थोक दुकानों से 50 लाख रुपये का सामान चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार…..


मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने पूगल रोड पर सब्जी मंडी के पास दो थोक दुकानों व एक गोदाम से किराना व कॉस्मेटिक सामान के 200 कार्टन सहित 50 लाख रुपए का माल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

चोरी का मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। 26 अक्टूबर की रात को पूगल रोड पर दो दुकानों केआर ट्रेडर्स व महावीर स्टोर व उनके गोदाम से घी, तेल, सर्फ, कॉस्मेटिक्स जैसे महंगे सामान के करीब 200 कार्टन व 50 लाख रुपए की नकदी चोरी हो गई थी। चोरों ने करीब डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर रहकर वारदात को अंजाम दिया और पिकअप वाहन में कार्टन भरकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए जानकारी जुटाई, पुलिस पूछताछ कर रही है और जांच कर रही है। चोरी में शामिल लोगों को नामित किया गया.

इनमें से दो आरोपियों पांचू के जयसिंहदेसर मगरा निवासी दिनेश भांभू और बज्जू के मिठड़िया निवासी बुधराम ज्याणी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है, जिसका पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है. चोरी के मामले का मुख्य आरोपी जीतू माली फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा. मुख्य आरोपी जीतू माली और अपराध में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में डीएसटी प्रभारी चंद्रजीत सिंह, एसआई राजेंद्र कुमार, एएसआई रामकरण, गंगाशहर थाने के हेड कांस्टेबल हेतराम, मुक्ताप्रसाद थाने के रोहिताश भारी, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह शामिल थे. चोरी की पिकअप में भरा माल, बंगला नगर में खाली किया। पूगल रोड पर 50 लाख रुपए की चोरी से पहले वारदात में शामिल लोगों ने 23 अक्टूबर की रात को गंगाशहर से एक पिकअप गाड़ी चोरी की थी. इसे उसने तीन दिन तक बंगला नगर में एक बंद मकान में रखा और 26 अक्टूबर की देर रात पूगल रोड पर चोरी के दौरान इसका इस्तेमाल किया। चोरी का माल भरकर बंगलानगर में खाली कर दिया तथा पिकअप गाड़ी को गंगाशहर में उसी स्थान पर छोड़ दिया, जहां से चोरी हुई थी। पुलिस विभाग के सूत्रों से पता चला है कि चोरी का माल बाद में आरोपी दिनेश के जयसिंहदेसर मगरा पर पहुंचाया जाता था। वहां दोनों आरोपी माल बेचने की फिराक में थे।


CATEGORIES
Share This