Bikaner : नोखा से कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला डूडी ने नामांकन दाखिल किया….


नोखा विधानसभा से सुशीला डूडी ने आज नामांकन दाखिल किया। इसके बाद अंबेडकर सर्किल पर चुनावी सभा आयोजित की गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, बीड़ी कल्ला, गोविंदराम मेघवाल सभा में पहुंचे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव हारना और जीतना अलग बात होती है। डूडी ने किसानों के मुद्दे उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दुर्भाग्य से वे चुनाव में कामयाब नहीं हो पाए। नहीं तो वो इस सरकार में मंत्री बनते। उन्होंने कहा कि सुशीला डूडी इसलिए आई है कि काम ये करेगी, दुआ रामेश्वर डूडी को लगेगी। जल्द स्वस्थ होकर आएंगे।


CATEGORIES
Share This