Bikaner : भाजपा के कुनबे में जुड़े ये दो बड़े नाम, टोडाभीम और बीकानेर में होगा फायदा……










जयपुर. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को रामनिवास मीणा को भाजपा की सदस्यता दिलवाई. इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे. पूर्वी राजस्थान में रामनिवास मीणा की पहचान पानी वाले बाबा के रूप में है. पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को केंद्र से राष्ट्रीय परियोजना की मांग को लेकर लंबे समय तक आंदोलन कर रहे थे. भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रामनिवास मीणा ने कहा कि जल्द से जल्द ERCP प्रोजेक्ट को पूरा किया जाना चाहिए. वह भाजपा के सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
मोदी सरकार पूरा कर सकती है ERCP को – शेखावत : रामनिवास मीणा के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को सिर्फ मोदी सरकार ही पूरा कर सकती है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट की राह में बधाओं को दूर करने का काम कर लिया गया है. शेखावत ने बताया कि इस कार्य को केंद्र ने इंटरव्यू लिंक प्रोजेक्ट के तहत लिया है, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान के अधिकारियों के बीच बैठक के बाद सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है.

