Bikaner :जिले की सातों विधानसभाओं में पहला नामांकन नोखा से….










बीकानेर विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी मैदान में उतरने लगे हैं. जिले की सात विधानसभा सीटों में से केवल एक प्रत्याशी ने नोखा से नामांकन दाखिल किया है. जबकि बाकी छह विधानसभा सीटों पर पहले दिन किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया.
- जिला कलक्टर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से 1-1 नामांकन पत्र जमा किया गया. नोखा विधानसभा क्षेत्र से वासुदेव बडगूजर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन 6 नवंबर तक चलेगा. आवेदन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे. रविवार को आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। उम्मीदवारों द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में नामांकन दाखिल किया जा रहा है।
अभी तक ज्यादातर विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं हो सके हैं. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने बीकानेर पश्चिम से अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं लेकिन दोनों नवंबर के पहले दो-तीन दिनों में अपना नामांकन पेश करेंगे. इसी तरह नोखा में भी कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार तय हो चुके हैं लेकिन दोनों उम्मीदवारों का अभी इंतजार है. खाजूवाला में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार तय कर लिया है लेकिन बीजेपी का उम्मीदवार सामने नहीं आया है. इसी तरह श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के ताराचंद सारस्वत और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के गिरधारी महिया उम्मीदवार बन गए हैं लेकिन यहां कांग्रेस का उम्मीदवार तय नहीं है. बीकानेर पूर्व से कांग्रेस का उम्मीदवार अभी तय नहीं है जबकि सिद्धिकुमारी भाजपा की उम्मीदवार हैं।

