Bikaner :दुकान का ताला तोड़ बॉडी टैक्सी में सामान ले गए चोर, तेल-घी के डिब्बे पार….










बीकानेर की दुकानों में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। मुक्ता प्रसाद नगर में स्थित एक दुकान में चोर लोड बॉडी टेक्सी में सामान डालकर ले गए। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, हालांकि अब तक पुलिस के हाथ खाली है।
पुष्करणा स्टेडियम के पास रहने वाले दिनेश चांडक और हितेश चांडक ने पुलिस को इस आशय की रिपोर्ट दी है कि उनकी दुकान के गोदाम से चोरी हुई है। चोर तेल के सत्तर कार्टून उठाकर ले गए। इसके अलावा चीनी की दस बोरी और घी के दस डिब्बे भी उठाकर ले गए।
महावीर स्टोर से कास्मेटिक सामान के सत्तर कार्टून, साबुन की सत्तर पेटी, सर्फ के तीस कार्टून और चाय के 33 बैग भी चोरी हो गए हैं। इसके अलावा गल्ले में रखे 15 हजार रुपए नगद भी ले गए। पुलिस को इस घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। ये पहला मौका नहीं है जब चोरों ने दुकानों पर सैंधमारी की है। इससे पहले गंगाशहर में घी की दुकान से घी चोरी हुआ। मुरलीधर व्यास कॉलोनी सामान्य दुकान से चोरी की गई। बड़ा बाजार में स्थित एक दुकान और चाय पट्टी में स्थित एक दुकान से भी चोरी हुई। बंगला नगर में भी दो दिन पहले एक घर में चोरी हुई।
अवैध धारदार कटार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
नोखा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अंतर जिला नाका चरकड़ा एनएच 62 पर नाकाबंदी के दौरान आर्म्स एक्ट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार कटार को जब्त किया है। थानाधिकारी आलोकसिंह ने शुक्रवार रात को बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध आर्म्स के संबंध में चलाए गए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नाका पॉइंट चरकड़ा फांटा एनएच 62 पर नाकाबंदी के दौरान वार्ड नंबर 3 सुरावली हनुमानगढ के निवासी रजनीश गिरी को गिरफ्तार किया व आरोपी के पास से अवैध धारदार कटार को जब्त कर अरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। आरोपी से अवैध धारदार कटार को अपने पास रखने के बारे में पूछताछ की जा रही है। कार्यवाही में हैड कानि सागरमल, कानि तुलसीराम, संजय शामिल रहे।

