मामा ने बहन व भांजे पर चला दी कुल्हाड़ी


जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव सुंदर बास के पास बावरिया की ढाणी में प्लॉट पर तारबंदी को लेकर हुए झगड़े में मामा ने अपनी सगी बहन व भांजे पर कुल्हाड़ी चला दी। जिसमें मां-बेटे गंभीर घायल हुए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल परिजन मुकेश ने बताया कि गांव में हमारा प्लॉट है। जिस पर गोबर खाद पटका हुआ है। अब उसे उठाया गया। तब हमारे मेरा साला राम सिंह, मोहन व गुड्डो सहित उनके परिवार के 6 जने आ गए। पहले जेसीबी के आगे महिला बैठ गई। जैसे-तैसे करके उसे उठाया। उसके बाद इस परिवार के सब लोग घर से लाठी, कुल्हाड़ी व सरिया लेकर आ गए। साले राम सिंह ने अपने भांजे राजेंद्र बावरिया और बहन मां संतरा पर वार किए। जिनके गंभीर चोटे आई हैं। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


CATEGORIES
Share This