पटाखों की बिक्री के लिए आवेदक को उसी जगह का लाइसेंस दिया जाएगा….










बीकानेर दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है. अभी भी पटाखा दुकानों का सजना शुरू नहीं हुआ है. जिले में चार सौ से अधिक व्यापारी हर साल लाइसेंस लेकर अपनी दुकानों पर पटाखे बेचते हैं।
बीकानेर फायर वर्क्स एसोसिएशन में स्थायी और अस्थायी मिलाकर 400 सदस्य हैं। लगभग 90 स्थायी लाइसेंस धारक हैं और बाकी अस्थायी लाइसेंस धारक हैं। जिला प्रशासन ने अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को आवेदन करने का आखिरी दिन है। इसके बाद जिन लोगों ने पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन किया है। उनकी दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया जाएगा। फायर एनओसी के साथ ही पुलिस से जांच कराकर एनओसी भी ली जाएगी। इस बार आवेदक जिस जगह के लिए आवेदन करेगा, उसे उसी जगह का लाइसेंस दिया जाएगा। रोशनी के इस पवित्र त्योहार के लिए पटाखा व्यापारियों ने भी तैयारी कर ली है. ऐसे में बीकानेर फायर वर्क्स एसोसिएशन भी सतर्क हो गया है.
उन्होंने नो स्मोकिंग जोन की मुहिम शुरू की है. एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि शुक्रवार से हमारी संस्था के पदाधिकारी हर दुकानदार के पास जाएंगे और उन्हें नो स्मोकिंग जोन का स्टीकर देंगे. अपनी दुकानों और गोदामों पर लगाएंगे ताकि किसी भी चिंगारी से दुर्घटना की आशंका न रहे। साथ ही सभी व्यवसायियों को फायर उपकरण लगाने को भी कहा गया है. अगर, उनकी वैधता खत्म हो गई है तो उन्हें रिचार्ज कराने के लिए कहा जा रहा है। शुक्रवार से शुरू होने वाले अभियान में वीरेंद्र किराडू के साथ गुलाब बोथरा, गुरदीप शर्मा, दीपक कोड़ा आदि की टीम शामिल रहेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम, शहर में कलेक्टर लाइसेंस जारी करेंगे। ग्रामीण इलाकों में पटाखों के लिए अस्थायी लाइसेंस देने का काम एसडीएम को दिया गया है. वे अपने स्तर पर आवेदकों की दुकानों की सुरक्षा, खुली जगह और अन्य मापदंडों की जांच कर रिपोर्ट लेने के बाद लाइसेंस जारी करेंगे। जबकि शहरी इलाकों में यह काम जिलाधिकारी कार्यालय से किया जाएगा. इसके लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग की एनओसी जरूरी कर दी गई है। एक व्यापारी को 600 किलो पटाखे रखने की इजाजत मिलती है. एक लाइसेंसधारी दुकानदार को छह सौ किलो पटाखे एक जगह रखने की इजाजत होगी. बीकानेर जिले में केवल दो व्यापारियों को ही इससे अधिक पटाखे रखने की अनुमति है।
उन्हें मैगजीन लाइसेंस मिला हुआ है, वे ग्रामीण इलाकों में खुली जगहों पर दो लाख किलो पटाखों का स्टॉक कर सकते हैं. जयपुर-जोधपुर जैसे शहरों में पटाखा व्यापारियों को एक महीने पहले ही अस्थायी लाइसेंस मिल गया है. उन्हें एक महीने तक कारोबार करने की इजाजत दी गई है. जबकि बीकानेर में अभी भी आवेदन लिए जा रहे हैं। पूरी प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम एक सप्ताह का समय जरूर लगेगा. ऐसे में बीकानेर के अस्थाई लाइसेंस धारक व्यापारियों को कारोबार के लिए सिर्फ सात दिन का समय मिलेगा। एसोसिएशन ने मांग की है कि आने वाले साल से एक महीने पहले उन्हें भी लाइसेंस दिया जाए, ताकि पटाखों का कारोबार आसानी से किया जा सके.

