Bikaner :कार सवारों से मिले 40 क्रेडिट कार्ड खातों से लाखों उड़ाने वाला गिरोह पकड़ा गया…










बीकानेर क्रेडिट कार्ड किराए पर लेकर जालसाजी से रुपये खातों से लाखों रुपए निकालने वाला एक गैंग पकड़ा है। पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी है। जामसर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से करीब 40 क्रेडिट कार्ड बरामद हुए।
पुलिस ने कार में सवारियों को से पूछताछ की और बरामद किए गए क्रेडिट कार्ड की छानबीन की तो एक ऐसा गिरोह उजागर हो गया जो क्रेडिट कार्ड किराए पर लेकर खातों से लाखों रुपए निकलता है। पुलिस ने गिरफ्त में आए युवकों से पूछताछ करने के बाद तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को पता चला है कि एक बड़ा गिरोह है जिसका सरगना जयपुर में है। पुलिस की साइबर टीम बरामद किए गए क्रेडिट कार्ड की छानबीन में लगी है।
बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया
बंगला नगर में चोरों ने एक बंद मकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बंगलानगर में हनुमान मंदिर के पास रहने वाले दिनेश कुमार पुरोहित की ओर से मुक्ताप्रसाद थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि सोमवार रात 10 बजे वह किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गये. घर में रखे संदूक और अलमारी के ताले तोड़ दिए। वहां रखी सोने की चेन, झुमकी, सोने की अंगूठी, पायल और 42 हजार रुपये नकद चोरी हो गये। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। सुबह करीब चार बजे जब दिनेश घर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।

