बीकानेर में मर्डर के वांछित आरोपी को पकड़ा


 

बीकानेर जिले में मर्डर के प्रकरण में फरार हो रहे एक आरोपी को नागौर जिले की खाटूबड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया, इसके बाद बीकानेर पुलिस के सुपुर्द किया। मामले के अनुसार आरोपी बीकानेर जिले में एक मर्डर के प्रकरण में वांछित था और बीकानेर से नागौर होते हुए जयपुर की ओर फरार हो रहा था। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रुम से सूचना मिली थी कि बीकानेर के जामसर का एक संदिग्ध आरोपी कार से तरनाउ से होते हुए जयपुर की ओर जा रहा है, जिस पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी करवाई। नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाले प्रत्येक गाड़ी को चेक करते हुए उसकी तलाशी ली गई। तभी एक संदिग्ध कार आते हुए दिखाई दी, जिसे रुकवाकर कार चालक का नाम पूछा तो उसने अपना नाम करणीदान पुत्र दुर्गाराम चारण बताया। जिस पर पुलिस ने कार को जब्त करते हुए आरोपी को डिटेन किया। खाटूबड़ी पुलिस ने आरोपी डांडूसर रहने वाले करणीदान को बीकानेर की जामसर थाना पुलिस ने सुपुर्द किया।


CATEGORIES
Share This