आज का मानसून अपेडट:तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू


राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। अब पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की उम्मीद कम है। एंटी साइक्लोन बनने से प्रदेश में मौसम बदल गया। दिन में जहां तेज गर्मी रहने लगी, वहीं रात में अब ठंडक बढ़ गई। सीकर में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। फलोदी में तो दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम के इस उतार-चढ़ाव और बदलाव से अब मौसमी बीमारियां जैसे वायरल इंफेक्शन, बुखार, खांसी-जुकाम के मरीज भी बढ़ने लग गए

 

उधर, पिछले 24 घंटे में राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश हुई। गुरुवार दोपहर बाद बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, जालोर, डूंगरपुर, पाली और बारां में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा के दानपुर में 51MM बारिश हुई।

 

इधर, पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, फलोदी में कल गर्मी भी तेज रही। फलोदी में दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में भी कल दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन जिलों के अलावा बीकानेर-बाड़मेर में 38, गंगानगर,पिलानी में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।


CATEGORIES
Share This