सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किसान की मौत:










बूंदी के बालापुरा में सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्राली एक्सीडेंट होने से बुधवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के दौरान मृतक बोरियों के नीचे दब गया। उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। करवर थाना पुलिस ने गुरुवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने एक्सीडेंट मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

