चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में हुआ ब्लास्ट, लगी आग


ब्यावर जिले के डूंगरी रोड स्थित मकान के अंदर खड़ी ई-रिक्शा में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट होते ही आग लग गई। पास में खड़ी 3 गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में सो रहे लोगों की जाग होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। आग लगने के कारण पीड़ित मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है।


CATEGORIES
Share This