दुबई में काम दिलाने का झांसा देकर 2 लाख ठगे










दुबई से लौटे एक व्यक्ति ने दुबई, दिल्ली और जयपुर के कई कबूतरबाजों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एजेंटों ने उसे 2 लाख रुपए में दुबई भेजने और वहां काम दिलाने की बात कही थी। बदमाशों ने उससे पैसा ले लिया और दुबई भेजा, जहां उसे 19 लोगों के साथ एक कमरे में रखा। दुबई में उससे दिनभर काम करवाते और रात को रूखा-सूखा खिलाते। इसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने कई बार इन लोगों को फोन कर भारत बुलाने के लिए कहते, लेकिन किसी ने भी उसकी एक नहीं सुनी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

