डिजिटल कॉइन में 5 गुना प्रॉफिट का झांसा दिया:


सीकर के रींगस इलाके में डिजिटल कॉइन में इनवेस्टमेंट का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए लोगों ने कंपनी से जुड़े सात लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।

 

रींगस इलाके के रहने वाले संतोष कुमार शर्मा ने voscrow कंपनी से जुड़े घनश्याम,गजानंद,सुभाष,राजीव,सुभाष शर्मा, राधिका और अभिषेक शर्मा के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है कि कंपनी से जुड़े लोगों ने झांसा देकर संतोष सहित कुल 21 लोगों से 39.14 लाख रुपए korvio कॉइन में इन्वेस्टमेंट करने का झांसा देकर ले लिए। आरोपियों ने 11 महीने में इन्वेस्टमेंट का 5 गुना प्रॉफिट मिलने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने पहले तो ऑनलाइन आईडी पर कॉइन का नाम बदलकर DGT कर दिया। आरोपियों ने फिर कंपनी की आईडी के साथ छेड़छाड़ कर उसमें इनवेस्टमेंट करने वालों के रुपए ही जीरो कर दिए। लोगों ने रुपए वापस मांगे तो कंपनी से जुड़े लोगों ने 60% पैसा और लगाने की बात कही। फिलहाल रींगस पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


CATEGORIES
Share This