शादी के बाद भी लिव-इन में रह रहा युवक:प्रेग्नेंट पत्नी को घर से निकाला


 

आठ साल पहले हुई शादी के बाद 6 अफेयर। युवक ने अपनी पत्नी की बहन तक को नहीं छोड़ा। इस बार हद तो जब वह एक लड़की को भागाकर घर पर ले आया और लिव-इन में रहने लगा। पता चलने पर नौ महीने की प्रेग्नेंट पत्नी ससुराल पहुंची तो उसको पत्नी मानने से इनकार कर दिया। सात साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। महिला ने ग्रामीणों को आपबीती बताई तो लोग एकत्रित होकर बुधवार दोपहर को थाने पहुंच गए। इस दौरान लिव-इन में रह ही युवती ने युवक पर धोखा देकर प्यार में फंसाने का आरोप लगाया। मामला अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 2 पीजीएम का है।

 

 

युवक की पत्नी ने ग्रामीणों को आपबीती बताई तो लोग एकत्रित होकर अनूपगढ़ थाने पहुंच गए और युवक को गांव से निकालने की मांग की।

दूसरी युवती के साथ घर में रहता पति

आरोपी की पत्नी गीता ने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले गांव दो पीजीएम के रहने वाले बूटा सिंह (35) पुत्र गुरनाम सिंह से शादी हुई थी। शादी के बाद बेटी का जन्म हुआ, वह अब 7 साल की है। पति पहले बीकानेर में एक फैक्ट्री में काम करता था। 26 अप्रैल 2023 रामगढ़ (जैसलमेर) मजदूरी करने के लिए चला गया था। प्रेग्नेंट होने के कारण पांच महीने से अपने पीहर अनूपगढ़ के गांव 76 जीबी में है। रविवार को ससुराल में कपड़े लेने आई थी। इस दौरान पति घर पर ही था और उसके साथ एक युवती किरण नायक थी। पूछने पर कहा कि वह उसकी पत्नी है और उसके साथ रहेगा। इसका सास-ससुर ने भी पति का विरोध नहीं किया। पति ने मुझे पत्नी मानने से मना कर घर से निकाल दिया।

 

महिला गीता ने अपने पति बूटा सिंह पर अपनी बहन समेत 6 युवतियों को भगाने का आरोप लगाया है।

 

पहले साली को भी भगा ले गया था

 

बूटा सिंह की पत्नी ने बताया कि करीब 2 साल पहले उसका पति उसकी बहन को भी घर से भगा कर ले गया था और अब सूरतगढ़ थाना क्षेत्र की युवती सहित अन्य चार युवतियों को भी वह पहले भगाकर ले जा चुका है। पति पर पॉक्सो एक्ट में अनूपगढ़ पुलिस थाने में मामला भी दर्ज है।

 

युवक की हुई थी सोशल मीडिया पर दोस्ती

 

लिव इन में रह रही सूरतगढ़ थाना क्षेत्र की 20 साल की युवती ने बताया कि करीब एक साल इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इंस्टाग्राम में बूटा सिंह की आईडी मनराज सिद्धू का नाम से है। इंस्टाग्राम पर बातें करते-करते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब 3 महीने पहले युवक उसे सूरतगढ़ से भागाकर सूरत ले गया था। सूरत से लगभग एक महीने पहले बूटा सिंह के साथ वापस सूरतगढ़ आकर रहने लग गई थी। लेकिन इस बात की जानकारी मेरे घरवालों को नहीं थी। रविवार को बूटा सिंह अपने गांव दो पीजीएम ले आया। इस बात का उसकी पत्नी को पता लग गया। युवती ने आरोप लगाया कि वह अपने साथ घर से जाते समय चांदी की पायल और दो कानों की सोने की बालियां लेकर गई थी उसे भी युवक ने बेच दिया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे धोखा दिया है और उसे इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं लगने दी कि वह पहले से शादीशुदा है। अनूपगढ़ पुलिस थाने में युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


CATEGORIES
Share This