लाठियों से पीट कर घर में सुला दिया था, अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, 3 गिरफ्तार


नागौर में पुलिस ने एक मर्डर का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीनों आरोपी मृतक का अंतिम संस्कार कर सबूत मिटाना चाहते थे। मामला जिले के कुचेरा थाना का है।

 

जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को लूणसरा रहने वाले खेमाराम पुत्र प्रकाश की ओर से कुचेरा थाने में रिपोर्ट दी थी। इस रिपोर्ट में बताया था कि 23 सितंबर की शाम उसका भाई प्रेमाराम खेता में साेया था। इस दौरान उनके बड़े पिता हरिराम, सुरेन्द्र और इन्द्राज ने लाठियों से मारपीट कर प्रेमाराम को घर पर लाकर सुला दिया था।

 

लेकिन, परिवार के लोगों को बताया कि प्रेमाराम की सुबह 4 से 5 बजे के बीच मौत हो गई थी। इस पर परिवार ने विश्वास कर लिया और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान प्रेमाराम के सिर और शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।

 

परिवार के लोगोंं ने बताया कि तीनों ने मारपीट की थी और इसके बाद परिवार के लोगों को गुमराह किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि तीनों ने लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी


CATEGORIES
Share This