चोरी का हाई पावर जनरेटर छुपाने वाला भी गिरफ्तार


चोरी का हाई पावर डीजल जनरेटर छुपाने वाले आरोपी को नागौर जिले की मेड़ता रोड थाना पुलिस ने आज पकड़ लिया है। एक दिन पहले ही पुलिस ने जनरेटर चोरी करने के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। दरअसल ठेकेदार के यहां सड़क बनाने वाले इन तीनों मजदूरों ने ही मिलकर जनरेटर चुरा लिया था। इस वारदात का पुलिस ने एक महीने में खुलासा कर दिया। आरोपियों से अन्य चोरी वारदातों के बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।


CATEGORIES
Share This