डिवाइडर से कार टकराई, युवक की मौत










शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र इलाके में हुए हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। युवक बोरखेड़ा पुलिया से बारां रोड की तरफ जा रहा था। सड़क पर अचानक पशु आ जाने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुष्प दयाल नागर (41) ईश्वर लेन बजरंग नगर इलाके में रहता था। खेती के कीटनाशक बेचने वाली दवा कम्पनी में नौकरी करता था
CATEGORIES Bikaner Superfast News

