महिला को पीहर ले जाने से रोका तो चढ़ाई कैम्प










पुलिस कमिश्नरेट के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के सालोड़ी गांव में सुसराल से महिला को जबरन ले जाने पर विवाद हो गया। पीहर वालों के देवरानी को जबरन ले जाने से रोकने आई जेठानी को ड्राइवर ने कैंपर से कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। विवाद के दौरान जेठ गाड़ी के बोनट पर लटक गया। गाड़ी रोकने के बजाय चालक ने 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी।
इसका पता लगने पर गांव के चौराहे पर ग्रामीणों ने गाड़ी रूकवाई। गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में आग लगा दी। गाड़ी में सवार महिला, उसकी दो बेटियों व चालक को कुछ लोगों ने भीड़ से बचाकर दुकान में छिपाया। मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवरानी, उसकी मां, बहन, भाई सहित 6 जनों को हिरासत में लिया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

