होटल की जर्जर बालकनी बेसमेंट के रेस्टोरेंट पर गिरी:65 साल की संचालक महिला घायल


जोधपुर रेलवे स्टेशन के सामने हैरिटेज होटल की बालकनी सोमवार सुबह 4 बजे अचानक बेसमेंट में संचालित रेस्टोरेंट पर गिर गई। बालकनी के नीचे खड़ी रेस्टोरेंट संचालक 65 साल की महिला हादसे में घायल हो गई।

हैरिटेज होटल की बालकनी जर्जर अवस्था में थी। मालिक ने कई बार रिपेयर करवाने के लिए बालकनी के नीचे चल रहे रेस्टोरेंट के मालिक को खाली करने को कहा। लेकिन वह नहीं माना। आज अल सुबह जर्जर बालकनी भोजनालय के मालिक पर गिरी, इससे बुजुर्ग आनंद देवी घायल हो गई।

 

महिला काे महात्मा गांधी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया। स्टेशन के सामने स्थित इस भोजनालय में अमूमन काफी भीड़ रहती है। लेकिन सुबह 4 बजे हादसे के समय वहां कोई नहीं था ऐसे में बड़ा हादसा टल गया।


CATEGORIES
Share This