नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप


 

नैनवां में नाबालिक के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 2 आरोपियों ने बंबूली गांव के पास बारी-बारी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार रात 11वीं क्लास की नाबालिग का अपहरण कर आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग के पिता के साथ नैनवां पहुंचकर पीड़िता ने मामला दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि सोमवार रात को घर पर सो रही थी। करीब 11 बजे बाथरूम करने के लिए घर से बाहर आई। बाहर नकाबपोश पहने बिलोता निवासी जीतू, पागडी निवासी विजेंद्र बाइक पर बिठाकर ले गए। दोनों आरोपियों ने बंबूली के पास पुलिया के नीचे बारी बारी से उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग को वापस घर छोड़कर भाग गए। मंगलवार को पीड़िता अपने पिता के साथ नैनवां थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर दोनों युवकों के खिलाफ धारा 376डी, 365 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


CATEGORIES
Share This