आज का राशिफल










मेष – SIX OF CUPS
नई शुरुआत और नए लक्ष्यों के लिए अपनी योजना को गंभीरता से लें। अपने वक्त का सही इस्तेमाल करने के लिए अनुशासन की आवश्यकता है। व्यर्थ बातों से खुद को दूर करें। कम वक्त में अधिक कामों को पूरा करना आपके लिए आसान होगा। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। इसका फायदा जरूर उठाएं।
वृषभ – FOUR OF SWORDS
आपको अपने प्रयत्नों के अनुसार लाभ नहीं होगा तो चिंता बढ़ेगी, खुद पर विश्वास रखें। वर्ना चिंता के कारण आपकी कार्यक्षमता कम हो सकती है। व्यर्थ बातों पर ध्यान देने आपका वक्त जाया होगा। आत्मविश्वास की वजह से समस्याएं दूर हो सकती हैं।
मिथुन – THREE OF CUPS
जो बातें मन के विरुद्ध हो रही हैं, उनसे ध्यान हटाकर मौज-मस्ती पर ध्यान दें। प्रसन्न रहेंगे तो समस्याओं का हल मिल सकता है। खुद को फिलहाल थोड़ा समय दें। कठिन बातों के बारे में सोच-विचार करेंगे तो समस्या का समाधान मिल सकता है।
कर्क – DEATH
पुराने विचारों से खुद को दूर रखें, लक्ष्य पर ध्यान दें। मानसिक रूप से खुद को तैयार करने की जरूरत है। जिन लोगों से कटु अनुभव प्राप्त हुए हैं, उनके बारे में सोच-विचार न करें। नए लोगों पर ध्यान दें। जीवन में एक बेहतर शुरुआत हो सकती है।
सिंह – THE SUN
किसी को दिए उधार की वजह से चिंता हो सकती है, लेकिन ये पैसा अचानक वापस मिल सकता है। एक-दूसरे के साथ संबंधों को सुधारना आपके लिए जरूरी है। जिन लोगों के साथ आप संबंध सुधारने की इच्छा रखते हैं, उन्हें अपनी गलतियों का एहसास जरूर कराएं।
कन्या – THE TOWER
जितना आप अपने काम पर फोकस करेंगे, उतना लाभ होगा। जो बातें आपके लिए रुकावट का कारण बन रही हैं, उनके प्रभाव से खुद को दूर रखें। लोगों के दबाव की वजह से बेचैनी और उलझन बढ़ सकती है। अचानक आपके द्वारा किए गए किसी निर्णय के कारण नकारात्मक बातें दूर होंगी।
तुला – KNIGHT OF PENTACLES
जो बातें आपके काम की गति धीमी कर रही हैं, उनमें सुधार करें। वर्ना टारगेट पूरा न होने से नुकसान हो सकता है। काम के लिए आज का दिन उपयुक्त और लाभदायक साबित होगा। परिवार के लोगों के साथ दूरियां दूर करें। परिवार के साथ वक्त बिताएं।
वृश्चिक – FIVE OF CUPS
काम करते समय डेड लाइन के अनुसार योजना पर ध्यान दें। आज किसी बात में समझौता करने की आवश्यकता है। पुरानी गलतियों का बार-बार अवलोकन करने से निराशा होगी। गलतियां सुधारने की कोशिश करें।
धनु – TEN OF WANDS
छोटी-छोटी बातों की वजह से निराशा बढ़ी सकती है, आपको सकारात्मक रहना होगा। अपनी जिम्मेदारियां लोगों के साथ बांटने की कोशिश करें। तभी तनाव से दूर रख पाएंगे। आपके की मेहनत बर्बाद न हो, इसके लिए सतर्कता के साथ काम करना होगा।
मकर – FOUR OF CUPS
जो बात आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनसे संबंधित सोच-विचार जरूर करें, इसके बाद ही काम शुरू करें। एक बार शुरू किया काम बीच में न रोकें। शुरुआत से ही हर एक पहलू पर ध्यान देना होगा।
कुंभ – THE DEVIL
आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने का मौका आपको मिल सकता है। फिलहाल निवेश पर ध्यान देते रहें। आगे चलकर अपेक्षा के अनुसार बड़ी खरीदारी होगी। आपकी जीवन शैली सुधरेगी। काम से जुड़े विचारों का परीक्षण करते हुए खुद को बदलने की कोशिश करें।
मीन – PAGE OF CUPS
आपकी अहमियत समझने के बाद दूसरों का बर्ताव आपके लिए बदलता नजर आएगा। पुराने अनुभव की वजह से दूसरों को सलाह या मार्गदर्शन दे पाएंगे। लोगों के मन में आपकी छवि बदलेगी और आपको सम्मान भी मिलेगा।

