शादी के 2 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन:4 लाख के जेवरात, 50 हजार की नगदी और 2 मोबाइल लेकर गई


 

 

 

युवक महेंद्र सिंह (34) निवासी दादिया ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजू, प्रदीप कुमार और ओबरा प्रश्रोई ने 20 सितंबर 2023 को सुनीता नाम की एक महिला से शादी कराई थी। शादी कोर्ट में 500 के एफिडेविट पर हुई थी। जिसके बाद सुनीता महेंद्र सिंह के साथ रहने लग गई।

 

अलमारी से जेवरात-नगदी मिले गायब

युवक ने बताया कि 22 सितंबर की रात को दुल्हन सुनीता मौका पाकर घर से भाग गई। तलाश करने पर भी नहीं मिली। अलमारी में देखा तो 4 लाख के जेवरात और 50 हजार की नगदी चोरी थी। सुनीता घर से जाते हुए 2 मोबाइल फोन भी ले गई।

 

युवक ने दुल्हन सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक शादी रचाकर चोरी करने का नामजद मामला दर्ज कराया है। फिलहाल दादिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल शौकीन खान कर रहे हैं।


CATEGORIES
Share This