विद्या संबल योजना में नई भर्ती का विरोध










कॉलेज में खाली पड़े पदों पर विद्या संबल योजना के तहत नए सिरे से अनुबंध पर व्याख्याता भर्ती के विरोध में टोंक जिले के पीड़ित ने हाईकोर्ट जयपुर का दरवाजा खटखटाया है। एडवोकेट के माध्यम से लगाई गई याचिका में हाईकोर्ट से अपील की गई है कि पहले की तरह ही इस सत्र में भी पहले से अनुबंध पर लगे व्याख्याताओं को रिवाइज किया जाए । ताकि वे बेरोजगार नहीं हो। नए सिरे से की जा रही भर्ती प्रक्रिया से जिले समेत प्रदेश में गत साल कॉलेजों में इस योजना के तहत लगे करीब एक हजार युवा बेरोजगार हो गए हैं ।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

