खनन सामग्री से भरी 5 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त


भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में स्थित वन्य जीव क्षेत्र में खनन माफिया जमकर खनन कर रहे हैं। जबकि सरकार द्वारा वन्य जीव क्षेत्र में खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। देर रात केवलादेव नेशनल पार्क के DFO मानस सिंह ने बंध बारैठा इलाके में कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद खनन माफिया मौके से फरार हो गए।


CATEGORIES
Share This