अजमेर की दूसरी वंदे भारत ट्रेन का हुआ ट्रायल










अजमेर रेल मंडल की दूसरी वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल शुक्रवार को उदयपुर से जयपुर के बीच किया गया। अजमेर में यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे पहुचीं। 24 सितंबर को 12:30 बजे पीएम मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रायल में उदयपुर से यह ट्रेन सुबह 7:50 बजे रवाना हुई जो सुबह 11:40 अजमेर और 1:50 पर जयपुर पहुंची। वापसी में यह ट्रेन जयपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर 4:30 अजमेर पहुंचेगी। रात 8:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह 6 दिन चलेगी। अजमेर-दिल्ली के बाद अजमेर रेल मंडल की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है।
देश में पहली बार एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन होगा। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल समारोह में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये सभी 9 ट्रेनें अलग- अलग राज्यों और शहरों से चलेंगी। इनमें उदयपुर से जयपुर के बीच प्रदेश की तीसरी वंदे भारत भी शामिल है। रेलवे ने पूर्व में संचालित वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों के अनुभवों के आधार पर ट्रेन में कई सुधार किए हैं। ट्रेन को यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाजनक व बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है

