बस ने राह चलते युवक को मारी टक्कर


बालोतरा के निकटवर्ती पचपदरा में बुधवार को बस ने राह चलते युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने निजी वाहन से युवक को पचपदरा के सीएचसी में पहुंचाया। जहां पर युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बालोतरा नाहटा जिला अस्पताल में रेफर किया गया।


CATEGORIES
Share This