देर रात किराना की दुकान में चोरी, 25 हजार का सामान ले गए










भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में बुधवार देर रात कुछ चोरों ने एक परचून की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने सरिया से दुकान के ताले तोड़े और दुकान से देसी घी, मसाले सहित परचून का सामान के गए और दुकान की शटर को बंद कर ताले लटका कर चले गएघटना भरतपुर रोड़ स्थित हरिजन बस्ती की है, जहां मुकेश नाम के व्यापारी की दुकान है, मुकेश रोजाना की तरह कल शाम भी दुकान बंद करके घर चला गया। मुकेश की दुकान में दो शटर हैं। सुबह जब मुकेश आया तो उसे दुकान के ताले टूटे हुए शटर से लटके हुए मिले।
इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी, दुकान के बाहर से एक सरिया भी मिला। चोर देर रात दुकान में घुसे, सबसे पहले चोरों ने दुकान के ताले एक सरिया से तोड़े, उसके बाद वह दुकान में घुसे और दुकान से परचून का सामान ले गए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

