75 पेटी शराब जब्त:दो गाड़ियों में भर कर होटल में छुपा रखी थी 3 लाख की अवैध शराब


जोधपुर के करवड़ थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन होटल में दो वाहनों से पुलिस ने 3 लाख की अवैध शराब जब्त की। डीसीपी ईस्ट की डीएसटी टीम ने कार्रवाई कर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब की 75 पेटियों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया साथ ही दो वाहनों को भी जब्त किया है।

डीसीपी ईस्ट अमृता दुहान ने बताया कि डीएसटी टीम के हैड कांस्टेबल देवाराम को सूचना मिली थी जिस पर करवड़ थाना और डीएसटी की टीम ने दबिश देकर अवैध शराब जब्त कर तस्कर प्रेम सिंह को भी गिरफ्तार किया


CATEGORIES
Share This