नाबालिग लड़की से रेप कर अश्लील फोटो खींचे:


नागौर में एक नाबालिग से रेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस की टीम ने खींवसर से गिरफ्तार किया।

 

मामले के अनुसार 14 जुलाई को पीड़ित की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया था कि उसके घर के पड़ोस में ट्यूबवेल पर मिश्रीलाल खीचड़ पुत्र मोटाराम जाट खेती का कार्य करता था, जिसका पीड़ित के घर पर आना जाना था।

 

जिसने पीड़ित की नाबालिग बेटी के साथ गलत काम कर डाला। इतना ही नहीं अश्लील फोटो अपने फोन में ले ली। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को बदनाम करने की नीयत से वो अश्लील फोटो इन्स्टाग्राम अकाउन्ट बनाकर वायरल कर दी।


CATEGORIES
Share This