राजस्थान में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट










राजस्थान में आज से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके असर से आधे से ज्यादा राज्य में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 60KM की स्पीड से अंधड़ आने की भी चेतावनी भी जारी की है।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जो नया सिस्टम आया है। इससे राज्य का मौसम एक बार फिर पलट सकता है। इसकी शुरुआत आज बीकानेर, जोधपुर संभाग से हो सकती है। यहां बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं धूलभरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। राज्य में आज मौसम की स्थिति देखें तो बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर जिलों में सुबह हल्के बादल भी छाए।
उन्होंने बताया कि नए सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 24 से 26 मई के बीच देखने को मिलेगा। इसके लिए कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

