घर से बाहर बुलाकर युवक को पीटा


घर से बाहर बुलाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है l आरोपियों ने धारदार हथियारों से शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया l जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए l घटना सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र की है

 

पुलिस को दी रिपोर्ट में भंवरलाल (42) निवासी खेशीसर, सीकर ने बताया कि वह अपने घर पर अपनी पत्नी के साथ बातचीत कर रहा था l इस दौरान तीन-चार लोगों ने उसके घर के बाहर आकर भंवरलाल को आवाज़ लगाई और घर से बाहर आने के लिए कहा l भंवरलाल के घर से बाहर निकलते ही आरोपियों ने भंवरलाल पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया और जमकर मारपीट की l

 

आरोपियों के इस हमले में भंवरलाल का हाथ फैक्चर हो गया और शरीर पर भी काफी चोटें आई l शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए l जिसके बाद भंवरलाल ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया l मामले की जांच फतेहपुर ग्रामीण सीओ रामप्रताप बिश्नोई कर रहे हैं।


CATEGORIES
Share This