साल में सिर्फ 1 दिन खुलता है ये गणेश मंदिर










चतुर्थी के साथ आज से गणेश उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के बड़े मंदिरों में 10 दिनों तक महोत्सव का आयोजन हेगा।
इस खास मौके पर हम आपको जोधपुर में स्थित राजस्थान के सबसे अनोखे गणेश मंदिर के दर्शन करा रहे हैं।
अनोखा इसलिए, क्योंकि बाकी मंदिरों में भगवान गणेश अपनी दोनों पत्नी रिद्धि और सिद्धि के साथ दर्शन देते हैं। इस मंदिर में वह केवल पत्नी रिद्धि के साथ हैं।
एक खास बात और भी है कि यह मंदिर साल भर बंद रहता है। गणेश चतुर्थी की शाम से इसे महज 12 घंटे के लिए दर्शन के लिए खोला जाता है। दावा किया जाता है कि भगवान गणेश की 52 मुद्राओं में से एक आठवीं मुद्रा के दर्शन यहीं पर होते हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

