चोरी की 13 बैटरियां और इन्वर्टर बरामद


पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्रक से बैटरी चुराने वाले सरगना से सोमवार को 13 बैटरियां बरामद की हैं। पूछताछ में सरगना हरदीप सिंह उर्फ बाबा ने करीब डेढ़ दर्जन बैटरी चोरी करना स्वीकार किया था।

 

आरोपी की िनशानदेही पर पुलिस ने यह बैटिरयां 72 जीबी निवासी निर्मल सिंह पुत्र जसवंत सिंह से बरामद की हैं, जो इसने कम रेट के लालच में खरीदी थीं। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को िहरासत में लिया था और शनिवार को िगरफ्तार कर लिया।

 

थाना​धिकारी ईश्वर प्रसाद ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश दी गई है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


CATEGORIES
Share This