अनियंत्रित होकर केलों से भरा ट्रक पलटा










मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के भाडौती मथुरा हाईवे एक हादसा देखने को मिला। यहां कोटा से हिंडौन की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार केलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही आसपास किसी राहगीर और साधन के नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं ट्रक के पलटने से ड्राइवर घायल हो गया। इस दौरान घायल ट्रक ड्राइवर रामकुमार (42) पुत्र भरोसी निवासी फैलीपुरा हिंडौन जिला करौली को सड़क से गुजर रहागीरों ने मलारना डूंगर CHC पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल का उपचार किया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

