घर से 2 लाख का अफीम दूध जब्त, 1 गिरफ्तार










बाड़मेर जिले की कल्याणपुर पुलिस ने घर में दबिश देकर 1 किलो अफीम का दूध बरामद किया है। वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अफीम दूध की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोदारो की ढाणी डोली कल्ला गांव में अफीम दूध का कारोबार किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने जानकारी पुख्ता कर थानाधिकारी कैलाशदान मय पुलिस जाब्ता गोदारो की ढाणी डोली कल्ला गांव पहुंचे। संदिग्ध राकेश पुत्र अनाराम के घर पर दबिश दी। घर की तलाशी लेने पर घर से एक किलो अफीम का दूध बरामद किया। आरोपी को अफीम दूध को लेकर पूछताछ की गई लेकिन कोई जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को पकड़कर थाने ले गई
CATEGORIES Bikaner Superfast News

