शराबी युवक ने बस पर मारे पत्थर


शराबी युवक को ड्राइवर ने बस में नहीं बैठाया तो उसने पत्थर मारने शुरू कर दिया। पत्थर से बस का शीश टूट गया। इससे बस ड्राइवर को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। मामला सीकर के रामगढ़ शेखावाटी इलाके का है।

फतेहपुर इलाके के रहने वाले इंद्रलाल ने बताया कि वह बस को सीकर से रामगढ़, चूरु लेकर जा रहा था। रास्ते में ठोमोली प्याऊ पर बस पहुंची तो कुंदन सिंह नाम का युवक था। उसने शराब पी रखी थी। वह बस चढ़ने लगा तो बैठाने के लिए मना कर दिया। इस पर शराबी ने बस पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। बस में सवारियां भी मौजूद थी। ड्राइवर ने बताया कि शीशा टूटने से उसे करीब 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ।


CATEGORIES
Share This