रेप का मामला दर्ज हुआ तो फंदा लगाया:नीम के पेड़ पर लटकी मिली बॉडी, डिप्रेशन में था आरोपी










अजमेर के ईदगाह क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला। मृतक के खिलाफ बेटी से रेप का मामला दर्ज है। आरोपी घरेलू विवाद के चलते डिप्रेशन में था। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच में जुटी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

